बारां, 18 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नेशनल हाइवे 27 पर अवैध कटों को बंद कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का बड़ा कदम उठाया गया। ई-डीएआर पोर्टल से प्राप्त सड़क दुर्घटना आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर चिन्हित इन खतरनाक अवैध कटों को बुलडोजर की मदद से पूरी तरह से बंद किया गया। यह कार्रवाई जिले में सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित संयुक्त जांच एवं कार्यवाही में हाइवे पर अनियंत्रित प्रवेश और निकास से उत्पन्न जोखिमपूर्ण कटों को पूरी तरह से बंद किया गया। इस दौरान अंता बाईपास, हाइवे रेस्टोरेंट के सामने, सुसावन बस्ती और बारां से एनएच 27 को जोड़ने वाले अवैध कट प्रमुख रूप से बंद किए गए।

सिर्फ अवैध कटों को बंद करने तक ही सीमित न रहते हुए टीम ने नेशनल हाईवे 27 पर चल रहे रोड रिपेयरिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क मरम्मत की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति का मूल्यांकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सड़क सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हाईवे पर नए सोलर ब्लिंकर भी लगाए गए, जिनकी मौके पर टेस्टिंग की गई। पहले से लगाए गए सोलर ब्लिंकरों के साथ-साथ अब शेष चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर भी इन्हें शीघ्र स्थापित किया जाएगा। इस टीम में अधीक्षण अभियंता हुकुम चंद मीणा, एनआईसी जिला रोलआउट मैनेजर त्रिदेव सेन, एनएचएआई साइट इंजीनियर मुकेश सिंघवी और ट्रैफिक पुलिस के एएसआई प्रदीप सिंह शामिल थे।

यह कदम न केवल नेशनल हाइवे 27 पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करेगा, बल्कि जिले में सड़क सुरक्षा अभियान की प्रभावशीलता को भी बढ़ाएगा, जिससे आमजन को सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिलेगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story