बारां। अनिरूद्ध सिंह हाडा के जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम माथनी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में माथनी बनाम गोपालपुरा के बीच पहला मैच खेला गया, जिसमें गोपालपुरा की टीम ने 22 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद माथनी बनाम बारां के बीच दूसरा मुकाबला हुआ, जिसमें बारां टीम ने 28 रनों से बाजी मारी। तीसरे मैच में माथनी बी और भडसुई की टीमों के बीच टाई होने के कारण टॉस के माध्यम से माथनी बी को विजेता घोषित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान पंचायत समिति बारां मोरपाल सुमन और सरपंच पति बृजराज नागर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण चौधरी और मुरली मीणा के साथ-साथ अनिरूद्ध सिंह हाडा स्मृति संस्थान के अध्यक्ष अजीत सिंह माथनी व भरत शर्मा ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैदान में फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच 19 दिसंबर को प्रातः आयोजित किया जाएगा, जबकि समापन समारोह दोपहर 1 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल, संभागीय आयुक्त कोटा, अध्यक्षता राधेश्याम बैरवा, विधायक बारां–अटरू, विशिष्ट अतिथि ललित मीणा, विधायक किशनगंज, रोहिताश्व सिंह तौमर, जिला कलेक्टर एवं नरेश सिकरवार, जिलाध्यक्ष भाजपा, आनंद गर्ग, नंदलाल सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, दिनेश यादव, यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुनील गालव, अध्यक्ष चंबल सिंचाई परियोजना कोटा और मोरपाल सुमन, प्रधान पंचायत समिति बारां उपस्थित रहेंगे।

संस्थान के प्रवक्ता कुशलपाल प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं और आंगनबाड़ी के बच्चों को गर्म स्वेटर, गरीबों को कंबल प्रदान किए जाएंगे। साथ ही क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 7100 रुपये और उपविजेता टीम को 5100 रुपये के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार और शील्ड भी अतिथियों द्वारा प्रदान की जाएगी। इस आयोजन ने न केवल खेलकूद के माध्यम से सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा दिया, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल भी पेश की।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story