कोटा रोड हाउसिंग बोर्ड घरोंदा में जल भराव और टूटी पाइपलाइन से लोग परेशान
बारां के हाउसिंग बोर्ड घरोंदा में एक माह से पाइपलाइन खराब होने के कारण स्थानीय निवासी दूषित पानी पीने और जल भराव की समस्या का सामना कर रहे हैं।

बारां के कोटा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड घरोंदा कॉलोनी में पिछले एक महीने से टूटी पड़ी पेयजल पाइपलाइन जिससे घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
वाटर सप्लाई पाइप लाइन की बदहाली
हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने कहा कि कोटा रोड हाउसिंग बोर्ड घरोंदा में वाटर सप्लाई की पाइप लाइन जगह-जगह टूटने के कारण लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं।
ठेकेदार का गैर-जिम्मेदाराना रवैया
वहीं पर बडे दुख से कहना पड रहा है जब ठेकेदार से बात हुई तो उसका कहना है कि:
- "कॉलोनी में तो ऐसे ही लाइनें टूटती रहती है कब तक सही करें।"
- "लाइन को टूटी ही रहने दो।"
अधिकारियों की अनदेखी और आश्वासन
खुराना ने कहा कि उन्होंने वाटरसप्लाई एईएन व जेईएन जयपुर में भी बात की। उन्होंने कहा कि जल्द ही लाइन को दुरूस्त करवा दिया जाएगा, लेकिन इस बात को एक माह हो चुका है। अभी तक लाइन को दुरूस्त नहीं कराया गया।
गंभीर बीमारी और जनहानि का खतरा
खुराना ने चेताया कि अभी हाल ही में मध्यप्रदेश के अंदर दूषित पानी पीने से 15-20 आदमी मर गए। वहीं कई बीमार हैं। ऐसा लग रहा है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी जब कोई बीमार पडेगा तब ही जागेंगे।
तकनीकी लापरवाही और आगामी कदम
वाटर सप्लाई की लाइन नीचे से आ रही है उपर से नाला बना रखा है। उपभोक्ता पानी कहां से लें। यदि जल्दी लाइन नहीं सुधारी गई तो इस मामले की जानकारी जिला कलेक्टर को देंगे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
