T20 वर्ल्ड कप में भारत की न्यूजीलैंड पर जीत: बारां में जमकर हुई आतिशबाजी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता, बारां व्यापार महासंघ ने मनाया जश्न।

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद बारां के श्री राम स्टेडियम के सामने आतिशबाजी कर जश्न मनाते बारां व्यापार महासंघ के पदाधिकारी और स्थानीय युवा।
बारां 9 मार्च। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड पर 96 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस विजय के उपलक्ष्य में बारां शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देर रात्रि तक जश्न का माहौल रहा, वहीं बारां व्यापार महासंघ के पदाधिकारी सहित युवा वर्ग ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
रोमांचक मुकाबले में भारत बना तीसरी बार विश्व चैंपियन
टी 20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप हासिल किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही सिमट गई। भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर के साथ-साथ बारां जिले में भी हर्ष की लहर दौड़ गई।
बारां व्यापार महासंघ और युवाओं ने मनाया विजय उत्सव
जीत की खुशी बारां व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश बाटा, बीज्जू भाई पतीरा, दीपक पतीरा, राजकुमार जैन, कृषि उपज मंडी व्यापारी आनंद बंसल, दिनेश बंसल, हरिओम अग्रवाल, भानु पोरवाल, हेमंत गुप्ता, एडवोकेट सुरेश शर्मा, बारां नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व वाइस चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, राजेंद्र पंडित, दिलीप चौबे, राजेंद्र खींची, नरेश सोमानी, महेंद्र शर्मा कस्तूरी, मनोज नागर, मुकेश शर्मा, दीपक अदलक्खा, कुशल पाल प्रजापति, दीपक कालरा एवं महेश बाबा व राकेश मेहरा सहित युवा वर्ग ने श्री राम स्टेडियम के सामने जमकर आतिशबाजी की।
गूंजे भारत माता की जय के जयकारे
उत्सव के दौरान पूरे वातावरण में "भारत माता की जय" के जयकारे लगे। भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले को लेकर विशेष तौर पर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। शहर में कई जगह बड़ी एलइडी लगाकर मैच के प्रत्येक रोमांच को उत्सुकता पूर्वक देखा गया। जीत मिलते ही लोग सड़कों पर उतर आए और देर रात तक जश्न की रौनक बनी रही।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
