बारां। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार 10 अक्टूबर को बारां जिले में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉकों से चयनित किशोरी बालिकाओं के साथ बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद और समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम कोटा रोड ओवरब्रिज के नीचे स्थित एक निजी रिजॉर्ट में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा होंगे, जबकि अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गेंदा लाल रैगर करेंगे। मीडिया प्रभारी एवं मीडिया प्रवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि समारोह में जिले भर में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली किशोरियों, शैक्षिक उत्सव की विजेता छात्राओं, मेधावी बालिकाओं और महिला अधिकारियों का मंच पर सत्कार किया जाएगा।

गुरुवार को समग्र शिक्षा भवन में कार्यक्रम के लिए नियुक्त कर्मचारियों की बैठक लेते हुए अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सीताराम गोयल और कार्यक्रम प्रभारी मुकेश कुमार नागर ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा मीना मंच, आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा प्रारंभिक और माध्यमिक खेलों में ब्लॉक स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं और विभिन्न कौशलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कुल 150 किशोरी बालिकाओं को भी सम्मान मिलेगा। जिला स्तर पर मीना मंच, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, बालिका शिक्षा नवाचार और बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने के क्षेत्र में कार्य करने वाले 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। बैठक में सहायक निदेशक नवल नागर, ममता शर्मा, अध्यापक मनोज जैन, अनूप चोपड़ा, ऋषि पचौली सहित एक दर्जन शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story