खेरवाड़ा उपखंड नयागांव के पाटिया थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें पाबंद किया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।

पाटिया थाना अधिकारी रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक मनीष कुमार मीणा एवं सुखलाल की भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, दोपहर में पहले मामले में नरेश पुत्र मगन, उम्र 32 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी मेघवाल बस्ती, बलीचा को शांति भंग की आशंका के चलते बीएनएसएस की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक मनीष कुमार मीणा द्वारा की गई।

इसी क्रम में दोपहर में दूसरे मामले में मोहन पुत्र बाबूलाल, उम्र 36 वर्ष, जाति डामोर, निवासी खेरवण, बलीचा तथा अमरा उर्फ अमृतलाल पुत्र बाबूलाल, उम्र 32 वर्ष, जाति डामोर-मीणा, निवासी खेरवण, बलीचा को भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक सुखलाल द्वारा की गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें पाबंद किया और जमानत पर रिहा कर दिया। पाटिया पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई के तौर पर सामने आई है।

Updated On
Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story