उत्तरकाशी: ऑडेन कोल में फंसे सभी 29 ट्रैकर्स का हेली रेस्क्यू, हर्षिल लाए गए
प्राथमिक उपचार के बाद सभी ट्रैकर्स सुरक्षित रवाना, कालिंदी पास क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।
By : Pratahkal Bureau
Update: 2026-09-28 10:26 GMT
उत्तरकाशी के बर्फीले पहाड़ी इलाके के ऊपर उड़ता एक रेस्क्यू हेलीकॉप्टर।
उत्तरकाशी। ऑडेन कोल (Auden's Col) क्षेत्र में फंसे सभी 29 ट्रैकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू किए गए सभी ट्रैकर्स को हर्षिल हेलिपैड पर लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी ट्रैकर्स का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। उपचार की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सभी ट्रैकर्स अपने-अपने गंतव्य के लिए सुरक्षित रूप से प्रस्थान कर चुके हैं।
इसके अतिरिक्त, कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। DEOC Uttarkashi के अनुसार, क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान के तहत आवश्यक कार्रवाई जारी रखी जा रही है।