खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर लोगों की समस्याएं सुनीं

खटीमा में जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है, जिसमें प्रशासन की जवाबदेही महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आवश्यकताओं पर चर्चा की। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

मुख्यमंत्री के जनपद दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मोर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित कुमार पांडेय, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण और विकास कार्यों से जुड़ी आवश्यकताओं पर प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Tags: