हापुड़ के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात कर श्री अमृतसर साहिब का चित्र भेंट करते सिख मिशन और संगत के प्रतिनिधि।

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह से सिख मिशन हापुड़ और जिले की समूह सिख संगत के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें हापुड़ जिले की कमान संभालने पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही श्री अमृतसर साहिब जी का चित्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अमृतसर साहिब जी के अधीन संचालित उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी बृजपाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा। यहां पदाधिकारियों और सिख संगत के सदस्यों ने मधुबन सिंह से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि मधुबन सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। साथ ही सभी वर्गों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य होगा।

शिष्टाचार भेंट के दौरान जिले की समूह सिख संगत के गणमान्य लोग और सिख मिशन के सेवादार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक से हुई इस मुलाकात के माध्यम से सिख मिशन और संगत ने उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Tags: