हापुड़ पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में विकास पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे एक बाल अपचारी समेत दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
हापुड़ में मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम भड़ंगपुर निवासी विकास के साथ मारपीट और उस पर जानलेवा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी सहित कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना बाबूगढ़ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने ग्राम बछलौता नहर पुल के पास दबिश देकर दोनों वांछित आरोपियों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई थाना बाबूगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 352/2026 के तहत की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 109(1), 352, 351(3) और 131 में मामला दर्ज है। पुलिस दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिन्स डबास पुत्र अमरजीत उर्फ रजनीश, निवासी ग्राम लुखराडा, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ और एक बाल अपचारी के रूप में हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रिन्स डबास का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना बाबूगढ़ में मुकदमा संख्या 68/26 दर्ज है, जिसमें बीएनएस की धारा 109, 190, 191(2), 191(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/5/25/27 और 7 सीएल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
वहीं, गिरफ्तार बाल अपचारी के खिलाफ भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना बाबूगढ़ में हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन मुकदमे संख्या 68/26, 320/21 और 131/26 पंजीकृत हैं। इसके अलावा जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर में भी मुकदमा संख्या 243/26 दर्ज है।
इस कार्रवाई को थाना बाबूगढ़ की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विकास तोमर और कांस्टेबल पुरूषोत्तम शामिल रहे। मारपीट और फायरिंग की घटना में वांछित दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।