हापुड़ नगर पुलिस ने रामपुर रोड से अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।   

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कपूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना कपूरपुर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम सिरोधन बम्बा पटरी के पास पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान आकाश पुत्र देवेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। वह शरीफपुर भैंसरोली सैदपुर, थाना अगौता, जनपद बुलंदशहर का निवासी है।

थाना कपूरपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक दीपक कुमार, उप-निरीक्षक दीपक सोलंकी, हेड कांस्टेबल 130 कपिल कुमार और हेड कांस्टेबल 565 प्रदीप कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के तहत अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Tags: