उदयपुर: कुम्भानगर में कुंभेश्वर महादेव मंदिर का शिलान्यास, जनसहयोग से रखी नींव

सेक्टर 4 स्थित कुम्भानगर पार्क में पंडित जगदीश चौबीसा के सान्निध्य में विधि-विधान से नींव भराई का कार्य संपन्न हुआ, क्षेत्रवासियों का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार।

Update: 2026-05-04 10:48 GMT

उदयपुर। झीलों की नगरी के हिरणमगरी उपनगरीय क्षेत्र स्थित कुम्भानगर में भक्ति और अटूट श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ कुम्भानगर विकास समिति के नेतृत्व में कुंभेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा को विराम देते हुए कुम्भानगर पार्क (सेक्टर 4) में जनसहयोग के माध्यम से इस पावन मंदिर की आधारशिला रखी गई। मंदिर की नींव भराई का यह अनुष्ठान पंडित जगदीश चौबीसा के सान्निध्य में पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।

समिति के कोषाध्यक्ष शरद आचार्य ने मंदिर के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्थानीय निवासी विगत कई वर्षों से इस मंदिर के निर्माण के लिए सतत प्रयासरत थे। वर्तमान में महादेव जी एक चबूतरे पर स्थापित हैं, जिन्हें मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात पूर्ण धार्मिक मर्यादा और विधि-विधान के साथ नवीन गर्भगृह में प्रतिष्ठित किया जाएगा।

इस आध्यात्मिक आयोजन के साक्षी बनते हुए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मानसिंह बेमला, इन्द्रसिंह बेमला, भवानी सिंह मदारा, छगनलाल नागदा, शम्भू सिंह मालपुर, नन्दलाल कुमावत, मोती सिंह बेमला, महावीर सिंह जगत, दलपत सिंह दवाणा, डालचंद्र मेनारिया, ललित जोशी, सोहन सिंह देवास, भँवर सिंह बेमला, ऋषि शर्मा, गोपाल सिंह बेमला, सुरेन्द्र सिंह खारवा, नरेंद्र सिंह जगत, दिनेश नागदा, देवेन्द्र सिंह बेमला, देवेन्द्र सिंह बेमला, शिवराज सिंह बेमला, दीपक कुमावत, हीरालाल शर्मा, मान सिंह देलवाड़ा एवं रमेश पालीवाल सहित कई सदस्य प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। यह मंदिर न केवल क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामुदायिक एकजुटता और जनसहयोग की शक्ति का जीवंत प्रतीक भी सिद्ध होगा।

Similar News