फतहनगर में सूने मकान पर चोरों का धावा, सोना-चांदी, नकदी और धार्मिक सामग्री सहित लाखों की चोरी
फतहनगर के जवाहर नगर कॉलोनी में पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक मकान में अज्ञात चोर लाखों रुपये के सोना-चांदी के आभूषण, धार्मिक पूजन सामग्री, नकदी और पुराने सिक्के चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है।
फतहनगर स्थित एक घर में चोरी के बाद खुली हुई अलमारी का दृश्य।
फतहनगर। नगर के जवाहर नगर कॉलोनी स्थित पोस्ट ऑफिस के पास एक सूने मकान को अज्ञात चोरों ने देर रात निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण, धार्मिक पूजन सामग्री, नकदी और पुराने सिक्कों सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित ने फतहनगर थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पीड़ित सुबोध चन्द्र पाराशर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 12 जुलाई 2026 की रात करीब 2 बजे के बाद अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने अलमारी और पूजन स्थल में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया।
आवेदन के अनुसार चोरी हुए सामान में करीब 250 ग्राम चांदी की महादेव जलहरी (नाग सहित), 100 ग्राम चांदी की ठाकुरजी की जलधारी, 5 ग्राम की सोने की चैन, 5 ग्राम की सोने की अंगूठी, 50 ग्राम की चांदी की गले की चैन, करीब 200 ग्राम चांदी की बिछुड़ियां, 50 ग्राम के लक्ष्मी पूजन के चांदी के सिक्के, लगभग 100 ग्राम पुरानी चांदी की अंगूठियां, पीतल की गणेश प्रतिमा, ठाकुरजी की बांसुरी, एक एवं दो रुपये के सिक्कों के करीब चार हजार रुपये, पुराने दुर्लभ सिक्के तथा करीब दो हजार रुपये की नकदी शामिल है।
पीड़ित ने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।