खेरवाड़ा के सारोली में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने उमड़े ग्रामीण

खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत सारोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब। स्वास्थ्य जांच, पशु बीमा और योजनाओं के पंजीयन सहित किन-किन सरकारी सुविधाओं का ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर लाभ उठाया? जानिए पूरी रिपोर्ट।

Update: 2026-07-07 11:45 GMT

खेरवाड़ा के सारोली गांव में आयोजित सेवा शिविर के दौरान अधिकारी और ग्रामीण वृक्षारोपण करते हुए।

खेरवाड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सारोली में राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने पहुंचकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराईं। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने लंबित कार्य संपादित करवाए और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। खाद्य विभाग ने 10 ई-केवाईसी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने उड़ान योजना में 28 पंजीकरण, 4 नामांतरण, 5 शुद्धिकरण, 1 सीमाज्ञान, 2 पेंशन सत्यापन, 2 पालनहार योजना सत्यापन, 1 जन्म प्रमाण पत्र, 2 विवाह पंजीयन तथा 4 जॉब कार्ड से संबंधित कार्य संपादित किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 178 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई, वहीं पशुपालन विभाग ने मंगला पशु बीमा योजना के तहत 31 पशुओं का बीमा करने के साथ ही 34 पशुओं का उपचार किया। इसके अतिरिक्त आयुर्वेद विभाग की ओपीडी में 37 मरीजों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया और रोडवेज विभाग ने 5 आरएफआईडी पास बनाए।

जनाधार से संबंधित सेवाओं के तहत 9 ई-केवाईसी, 1 सदस्य जोड़ने और 1 आय अद्यतन का कार्य किया गया। विद्युत विभाग ने 3 नए बिजली कनेक्शन जारी कर आपूर्ति संबंधी 10 शिकायतों का निस्तारण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। शिविर में ग्राम पंचायत सारोली के प्रशासक, विकास अधिकारी मदन लाल लोहार, तहसीलदार रेवत राम, बीसीएमओ डॉ. अरुण मीणा, सहायक विकास अधिकारी रमीला भनात सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।

Tags:    

Similar News