खेरवाड़ा के उपखंड नयागांव स्थित पाटिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 8 लीटर अवैध देशी महुआ हथकड़ शराब जब्त कर एक आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी रमेश चंद्र के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना एवं गश्त के दौरान आरोपी कांतीलाल अहारी पुत्र हुरजी अहारी (46), निवासी आडाघर, देमत, थाना पाटिया के कब्जे से कुल 8 लीटर अवैध देशी महुआ हथकड़ शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर अवैध शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद ने अंजाम दिया, जबकि मामले की जांच अधिकारी मनीष कुमार मीणा हैं। पुलिस आरोपी से अवैध शराब के स्रोत तथा उससे जुड़े अन्य संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story