कानोड़ में 45 मिनट तक झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलाशयों में बढ़ी आवक और खिले किसानों के चेहरे

कानोड़ में बुधवार शाम करीब 45 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से मौसम बदला। जलाशयों में पानी की आवक बढ़ी, जबकि किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

Update: 2026-07-08 11:46 GMT

तस्वीर में बारिश के बाद गली की सड़क पर बहता हुआ पानी, एक किनारे खड़ी गाय और दूर खड़ा एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है।

नगर पालिका क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार शाम 4 बजे से पोने पांच बजे तक झमाझम बारिश का दौर चला, जो शाम 5 बजे तक लगातार जारी रहा। बारिश के दौरान आसमान में काले घने बादल छाए रहने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा जैसा माहौल बना रहा।

बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति भी ठप्प रही, जिससे लोगों को कुछ समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। हालांकि, लगातार हुई अच्छी बारिश से क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया और आमजन को राहत मिली।

अच्छी बरसात के चलते स्थानीय जलाशयों में पानी की आवक दर्ज की गई। वहीं, बारिश से खेती-किसानी को लाभ मिलने की उम्मीद के बीच धरती पुत्रों के चेहरों पर भी खुशी और संतोष की चमक दिखाई दी।

Tags:    

Similar News