तस्वीर में नयाखोला विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षण सामग्री हाथ में उठाकर खड़े हैं।

उपखंड झाड़ोल की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नयाखोला में जयपुर की पहल संस्था की ओर से कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण सामग्री भेजी गई। यह पहल क्षेत्र के भामाशाह प्रेरक अध्यापक नरेश लोहार की प्रेरणा से की गई, जिसमें भामाशाह जैन सोशल ग्रुप मिडटाउन और हितार्थ जैन द्वारा एकत्रित मंगलम आनंदा के परिवारों का भी सहयोग रहा।

विद्यालय के विद्यार्थियों को हिंदी, इंग्लिश, गणित, सामाजिक, विज्ञान और संस्कृत सहित विभिन्न विषयों की उत्तरपुस्तिकाएं वितरित की गईं। इसके साथ ही पेन, पेंसिल, रबड़, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।

स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला मीणा ने बताया कि विद्यालय के समस्त विद्यार्थी जनजाति के हैं और अत्यंत जरूरतमंद हैं। ऐसे हालात में विद्यार्थियों को शैक्षिक मदद मिलना उनके भविष्य को संवारने में मददगार साबित होगा।

विद्यालय परिवार ने पहल संस्था की अध्यक्ष पूजा कुलवाल का इस दैवीय कार्य के लिए आभार जताया। विद्यालय परिवार ने कहा कि उन्होंने इतने दूर से बच्चों की जरूरत को समझते हुए उनके लिए शिक्षण सामग्री पहुंचाई।

वितरण कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय से प्रेमलता कटारा, ऋतु नागर, रेखा पारगी, विनोद मीणा, मनोज खराड़ी, सुरेश चंद्र बरांडा, सतीश लोहार तथा कूक कम हेल्पर और ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने पहल संस्था, जैन सोशल ग्रुप और प्रेरक अध्यापक नरेश लोहार का आभार जताया। जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंची यह शिक्षण सामग्री उनकी पढ़ाई में आवश्यक सहयोग का माध्यम बनी।

Tags: