माधव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत का जन्मदिन मनाया गया

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सादे कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. राजकुमार और अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. कुमावत को शुभकामनाएं दीं।

Update: 2026-06-03 14:24 GMT

माधव विश्वविद्यालय, सिरोही में रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत (दूसरे स्थान पर बाएं से) का जन्मदिन मनाते हुए चेयरमैन डॉ. राजकुमार (तीसरे स्थान पर बाएं से) एवं अन्य पदाधिकारी।

सिरोही। माधव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत का जन्मदिन विश्वविद्यालय परिसर में सादगी एवं आत्मीयता के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने एकत्रित होकर डॉ. कुमावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की मंगल कामना की।

डॉ. भावेश कुमावत ने अपने कुशल प्रशासन, दूरदर्शी सोच एवं कार्य के प्रति अटूट समर्पण के माध्यम से माधव विश्वविद्यालय के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अनुसंधान गतिविधियों को नई दिशा और तीव्र गति प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान दिलाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार ने डॉ. कुमावत के सरल व्यक्तित्व, सकारात्मक सोच एवं कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. कुमावत विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

इस अवसर पर डॉ. कुमावत ने सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिवार का स्नेह, सहयोग एवं अटूट विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिवार ने केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस गरिमामय अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार, चांसलर हिम्मत सिंह देवल, प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. सुशील भार्गव, होम्योपैथिक विभाग की निदेशक डॉ. भारती देसाई, उप रजिस्ट्रार डूंगर सिंह, टीपीसी निदेशक महेंद्र सिंह गुर्जर सहित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Similar News