सवाई माधोपुर में 2 लीटर हथकढ़ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, चोरी का मामला भी दर्ज
सवाई माधोपुर में मानटाउन थाना पुलिस ने 2 लीटर अवैध हथकढ़ शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया, आरोपी पर पहले से चोरी का मामला दर्ज है।
तस्वीर में ब्राउन रंग की टी-शर्ट पहने हुए 25 वर्षीय आरोपी कुलदीप राणावत दिखाई दे रहा है।
सवाई माधोपुर में मानटाउन थाना पुलिस ने 7 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान साहूनगर स्कूल के सामने खुले मैदान से करीब 2 लीटर अवैध देशी हथकढ़ शराब के साथ 25 वर्षीय युवक कुलदीप राणावत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 265/2026 धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में चोरी का प्रकरण भी दर्ज है।
यह कार्रवाई सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय सिंह के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई के दौरान वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र कुमार मीणा और थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक की उपस्थित रही।
दिनांक 07 अगस्त 2026 को टीम प्रभारी श्री राधेश्याम एएसआई मय जाप्ता अशोक कानि. 1357 एवं महेन्द्र कानि. 1359 थाना क्षेत्र में गश्त एवं विशेष अधिनियम संबंधी कार्रवाई के लिए रवाना हुए थे। गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ब्राउन रंग की टी-शर्ट पहने हुए है, जिस पर अंग्रेजी में TOKYO लिखा हुआ है, तथा जिन्स की पेंट पहने साहूनगर स्कूल के सामने खुले मैदान में कच्ची शराब लेकर जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम साहूनगर स्कूल के सामने खुले मैदान में पहुंची। वहां एक व्यक्ति साहूनगर स्कूल के सामने खुले मैदान से सीमेंट फैक्ट्री की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। उसके हाथ में हरे रंग की प्लास्टिक की बोतल थी। पुलिस ने व्यक्ति को रोककर बोतल की जांच की तो उसमें तरल पदार्थ भरा हुआ मिला। ढक्कन खोलकर सूंघने पर उसमें कच्ची हथकढ़ शराब पाई गई। बोतल में करीब 2 लीटर अवैध देशी हथकढ़ शराब होना पाया गया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कुलदीप राणावत पुत्र श्री धनराज सिंह, उम्र 25 साल, जाति राजपूत, निवासी सीमेंट फैक्ट्री, साहूनगर, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर बताया। आरोपी द्वारा अवैध हथकढ़ शराब रखना एवं ले जाना धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 के तहत अपराध पाए जाने पर करीब 2 लीटर कच्ची हथकढ़ शराब को जब्त कर कुलदीप राणावत को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 265/2026 धारा 16/54 एक्साईज एक्ट में पंजीबद्ध किया है। पुलिस के अनुसार कुलदीप राणावत के विरुद्ध पूर्व में चोरी का प्रकरण दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक, थाना मानटाउन, श्री राधेश्याम एएसआई थाना मानटाउन, श्री महेन्द्र कानि. 1379 थाना मानटाउन तथा श्री अशोक कानि. 1357 थाना मानटाउन शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध हथकढ़ शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई।