प्रतापगढ़ में बागेश्वर धाम सरकार का जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया गया, गौसेवा व गुरु पूजन
प्रतापगढ़ के दीपेश्वर महादेव मंदिर में बागेश्वर धाम सरकार का जन्मोत्सव मनाया गया, गुरु पूजन और गौसेवा के साथ भक्ति आयोजन सम्पन्न।
तस्वीर में प्रतापगढ़ के दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में खड़े बागेश्वर धाम सेवा समिति और बजरंग दल के कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं, जहां बीच में माला चढ़ी एक तस्वीर रखी हुई है।
प्रतापगढ़ के दीपेश्वर महादेव मंदिर में बागेश्वर धाम सेवा समिति, प्रतापगढ़ की ओर से बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। यह आयोजन धार्मिक वातावरण में पूरी आस्था के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान पूज्य जगदीश पुरी महाराज कचोटिया के सानिध्य में विधिवत गुरु पूजन किया गया। इसके बाद गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने बागेश्वर धाम सरकार के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर बागेश्वर धाम सेवा समिति प्रतापगढ़ एवं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समिति के जिला प्रभारी आनंद कुमावत ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सनातन संस्कृति और गौसेवा का संदेश दिया गया।