म्हाडा और एसआरए सेवाओं को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक पुनर्गठन किया गया है।

मुंबई। म्हाडा और झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए) की सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज और नागरिकों के अनुकूल बनाने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पुनर्गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत म्हाडा की 25 सेवाओं का एकीकरण कर अब 13 सेवाएं अधिसूचित की गई हैं। वहीं, मुंबई, ठाणे और पुणे के झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण की सेवाओं में भी व्यापक बदलाव किया गया है।

राज्य सरकार ने मुंबई, ठाणे और पुणे स्थित झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण की कुल 41 लोकाभिमुख सेवाओं की समीक्षा की है। इसके बाद तीन प्रमुख सेवाओं को नए सिरे से अधिसूचित किया गया है।

इस प्रशासनिक पुनर्गठन से संबंधित शासन निर्णय भी जारी कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य म्हाडा और एसआरए की सेवाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, गतिशील और नागरिकाभिमुख बनाना है। सेवाओं के एकीकरण और पुनरावलोकन के जरिए दोनों प्राधिकरणों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया गया है।