कोटा में अग्रवाल समाज सेवा संस्था की 8वीं मासिक सेमिनार में पीढ़ी संवाद पर गंभीर मंथन

कोटा में अग्रवाल समाज सेवा संस्था की 8वीं मासिक सेमिनार में पीढ़ी संवाद, अंतर पीढ़ी संबंध, मूल्यों और सामाजिक संतुलन पर विस्तृत चर्चा हुई।

Update: 2026-07-06 11:23 GMT

तस्वीर में कोटा के अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित मासिक सेमिनार के दौरान अग्रवाल समाज सेवा संस्था के सदस्य और अतिथि एक साथ सामूहिक फोटो खिंचवाते हुए।

कोटा में रविवार को अग्रवाल समाज सेवा संस्था कोटा द्वारा अग्रवाल सेवा सदन में 8वीं मासिक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें “हर पीढ़ी कुछ कहती है” तथा “हर पीढ़ी का अपना अंदाज मिलकर रचे नया इतिहास” विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों और वक्ताओं ने पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी, उसके कारणों और उसे कम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रज्ञा मेहता थीं, जो रोटरी 3056 की पूर्व प्रांतपाल हैं। मुख्य अतिथि शैलेंद्र गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता जम्मू कुमार अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन अग्रवाल (पूर्व पार्षद) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष द्वारा सभी पधारे हुए अतिथियों के शब्दों के माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन से हुई।

मुख्य वक्ता प्रज्ञा मेहता ने “हर पीढ़ी कुछ कहती है… हर पीढ़ी कुछ सीखती है” विषय पर अपने विचार रखते हुए पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी, उसके कारणों और उन्हें कम करने के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बदलती परिस्थितियों, सम्मान की बदलती परिभाषा, संवाद, मार्गदर्शन, तकनीक, सहानुभूति तथा पारिवारिक मूल्यों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया कि प्रत्येक पीढ़ी अपने अनुभवों और चुनौतियों के कारण विशिष्ट होती है।

उन्होंने कहा कि जब लोग एक-दूसरे को सुनते हैं तो पीढ़ियों के बीच सेतु बनता है और प्रेम का संचार होता है, जिससे संस्कारों का पोषण होता है तथा नवाचार सही दिशा में विकसित होते हैं। यह भी स्पष्ट किया गया कि जब वरिष्ठों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा परस्पर सम्मान, धैर्य और विश्वास के साथ जुड़ती है, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र का संतुलित एवं समृद्ध भविष्य निर्मित होता है।

कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण-प्रीति अग्रवाल, राजेश-कीर्ति गुप्ता, विभूति-मोहित जैन, गायत्री-पीयूष जैन, अंकुर-अंकित अग्रवाल और गौरव-गरिमा रामूका रहे। अंत में संस्था के महामंत्री महेंद्र गुप्ता ने सभी पधारे हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस सेमिनार ने पीढ़ियों के बीच संवाद और आपसी समझ को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया, जिससे सामाजिक और पारिवारिक संतुलन को नई दिशा मिल सके।

Tags:    

Similar News