जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के प्रथम चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए तीन नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए, जबकि आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों में किसी भी राजनीतिक दल या अन्य श्रेणी से एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि 9 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 38 से 50 तक के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। जिला परिषद के शेष वार्डों में किसी भी उम्मीदवार की ओर से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए गोविन्दगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभर, दूदू एवं मौजमाबाद पंचायत समितियों के कुल 146 वार्डों में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी स्थिति जस की तस रही। इन वार्डों में किसी राजनीतिक दल अथवा अन्य श्रेणी से कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।

इस प्रकार, 9 अक्टूबर को नामांकन के दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 38 से 50 तक कांग्रेस के तीन नामांकन प्राप्त हुए, जबकि जिला परिषद के शेष वार्डों और आठ पंचायत समितियों के सभी 146 वार्डों में नामांकन दर्ज नहीं हुआ।

Tags: