नवरात्र स्थापना पर सीएम आवास स्थित मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

जयपुर, 11 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र स्थापना के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आमजन की खुशहाली के लिए कामना की और प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवरात्र स्थापना के अवसर पर मां राज राजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आमजन के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Tags: