उत्तर पश्चिम रेलवे ने साबरमती-कटरा ट्रेन विस्तार के कारण 6 ट्रेनों का समय बदला है, जिससे यात्रियों के सफर पर असर पड़ेगा।

साबरमती बीजी-जम्मूतवी-साबरमती बीजी रेलसेवा का श्रीमातावैष्णो देवी कटरा तक विस्तार होने के कारण 06 जोड़ी रेलसेवाओं के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से इन बदलावों को अलग-अलग तिथियों से लागू किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19415 साबरमती-श्रीमातावैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रेलसेवा 25.10.26 से साबरमती से प्रस्थान करेगी। यह जम्मूतवी स्टेशन पर परिवर्तित समय 04.05 बजे आगमन और 04.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर 05.14 बजे आगमन और 05.16 बजे प्रस्थान कर श्रीमातावैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर 06.25 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा 19.10.26 से बाड़मेर से निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी और जम्मूतवी स्टेशन पर परिवर्तित समय 06.00 बजे आगमन करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रेलसेवा 22.10.26 से अजमेर से प्रस्थान करेगी। इसके मार्ग के बठिण्डा, गंगसर जैतो, कोट कपूरा, फरीदकोट, फिरोजपुर कैंट, तलवंडी, मोगा, जगराओं, लुधियाना, फगवाडा, जालन्धर सिटी, ब्यास एवं अमृतसर स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 20498 फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम् हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा 24.10.26 से फिरोजपुर कैंट से अपने निर्धारित समय 05.55 बजे के स्थान पर 05.50 बजे प्रस्थान करेगी। यह बठिण्डा स्टेशन पर परिवर्तित समय 07.50 बजे आगमन और 07.50 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा 19.10.26 से शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इसके मार्ग के फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर परिवर्तित समय 05.20 बजे आगमन और 05.50 बजे प्रस्थान, फरीदकोट स्टेशन पर 06.16 बजे आगमन और 06.18 बजे प्रस्थान तथा बठिण्डा स्टेशन पर 07.50 बजे आगमन और 07.55 बजे प्रस्थान होगा। इसके बाद रेलसेवा निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 14730 फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस रेलसेवा 19.10.26 से फाजिल्का से प्रस्थान करेगी। इसके मार्ग के लखेवाली, भागसर, बधाई बल्लमगढ़, मुक्तसर, चड़ेवान, झबेलवाली, बरीवाला, वांदर जटाना व कोटकपूरा स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है। श्रीमातावैष्णो देवी कटरा तक रेलसेवा के विस्तार के साथ इन 06 जोड़ी रेलसेवाओं के समय में किए जा रहे आंशिक बदलाव यात्रियों के रेल संचालन कार्यक्रम को प्रभावित करेंगे।

Tags: