मध्य रेलवे में भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होंगी संचालित

मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल के बीच भूस्खलन होने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है और कुछ गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। जानें अपनी ट्रेन का नया स्टेटस।

Update: 2026-07-06 12:54 GMT

मध्य रेलवे के ठाकुरबारी और मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खलन की घटना के कारण रेल यातायात गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है, जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में बदलाव का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस प्राकृतिक बाधा के कारण कई रेल सेवाओं को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। यशवन्तपुर-बीकानेर रेलसेवा संख्या 16587 जो 05.07.26 को यशवन्तपुर से प्रस्थान की है और 16534 बेगलुरू-जोधपुर रेलसेवा जो 05.07.26 को बेगुलरू से प्रस्थान की है, दोनों ट्रेनें दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत होकर संचालित की जाएंगी। इसी प्रकार हडपसर-जोधपुर रेलसेवा संख्या 20496 जो 06.07.26 को हडपसर से प्रस्थान करेगी, जोधपुर-हडपसर रेलसेवा संख्या 20495 जो 05.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, बीकानेर-यशवन्तपुर रेलसेवा संख्या 16588 जो 05.07.26 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी और 16531 अजमेर-बेगलुरू रेलसेवा जो 06.07.26 को अजमेर से प्रस्थान की है, ये सभी गाड़ियां सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड अथवा पुणे के बीच निर्धारित परिवर्तित मार्गों से संचालित होंगी। भूस्खलन के असर से कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द भी की गई हैं, जिनमें हिसार-खडकी स्पेशल रेलसेवा संख्या 04725 जो 05.07.26 को हिसार से प्रस्थान की है, वह वसई रोड तक ही संचालित हो सकी है, जबकि 06.07.26 को खडकी से चलने वाली 04726 हिसार स्पेशल ट्रेन खडकी के स्थान पर वसई रोड से संचालित की गई है। रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए सतर्कता बरती जा रही है और प्रभावित रूटों पर स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

Tags:    

Similar News