लोनावला-कर्जत सेक्शन में भूस्खलन से रेल सेवा बाधित, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

लोनावला-कर्जत के बीच हुए भीषण भूस्खलन ने रेल परिचालन की कमर तोड़ दी है। कई प्रमुख ट्रेनें रद्द होने के साथ ही लंबी दूरी की गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं। जानिए आपकी ट्रेन का ताजा अपडेट और डायवर्जन की पूरी जानकारी, क्या है रेलवे का आधिकारिक निर्देश?

Update: 2026-07-09 11:02 GMT

मध्य रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक इलेक्ट्रिक ट्रेन।

मध्य रेलवे के लोनावला-कर्जत सेक्शन में हुई भारी भूस्खलन की घटनाओं के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस संबंध में 9 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने, उनके मार्ग बदलने, उन्हें बीच में ही समाप्त करने या निर्धारित गंतव्य से पहले ही संचालित करने का निर्णय लिया है। घटनाक्रम के तहत पुणे-वेरावल एक्सप्रेस 09.07.2026 को पूरी तरह रद्द कर दी गई है। इसके अलावा 08.07.2026 को रवाना हुई होसापेट-सीएसएमटी एक्सप्रेस को पुणे में, कोल्हापुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस और हैदराबाद-सीएसएमटी एक्सप्रेस को खड़की में, हजरत निजामुद्दीन-पनवेल एक्सप्रेस को दौंड में, नागरकोइल-एलटीटी एक्सप्रेस और केएसआर बेंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस को पुणे में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रेल सेवा के परिचालन में बदलाव के तहत 09.07.2026 को सीएसएमटी-कोल्हापुर एक्सप्रेस पुणे से, सीएसएमटी-होसपेट एक्सप्रेस खड़की से, पनवेल-हजरत साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस दौंड से, सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस खड़की से, एलटीटी-नागरकोइल एक्सप्रेस पुणे से और सीएसएमटी-सोलापुर एक्सप्रेस पुणे से शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी। भूस्खलन के चलते ट्रेनों के मार्ग में भी बड़ा परिवर्तन किया गया है। हुबली-दादर एक्सप्रेस, कोल्हापुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस, लातूर-सीएसएमटी एक्सप्रेस को दौंड कॉर्ड लाइन-मनमाड-इगतपुरी-कल्याण के रास्ते डायवर्ट किया गया है। पुणे-अहमदाबाद एक्सप्रेस और हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस को पुणे-दौंड कॉर्ड लाइन-अनकई-मनमाड-जलगांव-पालधी होकर भेजा गया है। चेन्नई-अहमदाबाद एक्सप्रेस को दौंड-अनकई-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत के रास्ते और सोलापुर-अजमेर स्पेशल को दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत के रास्ते डायवर्ट किया गया है। इसी प्रकार सीएसएमटी-चेन्नई एक्सप्रेस, एलटीटी-काकीनाडा पोर्ट एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हैदराबाद एक्सप्रेस, सीएसएमटी-भुवनेश्वर नई एक्सप्रेस और सीएसएमटी-लातूर एक्सप्रेस को कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड के मार्ग पर भेजा गया है। जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस और सीएसएमटी-कोल्हापुर एक्सप्रेस को कल्याण-इगतपुरी-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन से तथा राजकोट-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को सूरत-पालधी-मनमाड-दौंड मार्ग से और जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस को सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड लाइन-पुणे के रास्ते डायवर्ट किया गया है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल निला ने बताया कि यह प्रेस विज्ञप्ति छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से जारी की गई है।

Tags:    

Similar News