तस्वीर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक लाल और पीले रंग का ट्रेन का इंजन और उसके पीछे जुड़ी बोगियां दिखाई दे रही हैं।

यात्रियों की सुविधा और यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को नियमित रेलसेवा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04711/04712 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल अब गाड़ी संख्या 14711/14712 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 अगस्त 2026 से बीकानेर से प्रत्येक बुधवार को 13.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 15.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 अगस्त 2026 से बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार को 19.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन 23.55 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

नियमित रूप से संचालित होने वाली इस रेलसेवा में 01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

रेलवे के अनुसार, बीकानेर से 26 अगस्त 2026 और बांद्रा टर्मिनस से 27 अगस्त 2026 को इस रेलसेवा में 01 द्वितीय शयनयान और 01 थर्ड एसी श्रेणी के अस्थायी डिब्बे अतिरिक्त लगाए जाएंगे। इस बदलाव के साथ बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस के बीच संचालित होने वाली यह साप्ताहिक रेलसेवा अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में यात्रियों को उपलब्ध होगी।

Tags: