केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लोक दरबार में पहुंचा रेलवे, DRM वेद प्रकाश ने संभाला मोर्चा
अमित शाह की अध्यक्षता में बोपल में लोक दरबार हुआ, जिसमें नागरिकों ने समस्याएं रखीं और DRM वेद प्रकाश ने रेलवे मुद्दों पर समन्वय सुनिश्चित किया।
तस्वीर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह बोपल स्थित बी.के. पटेल स्कूल में आयोजित लोक दरबार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं।
बोपल स्थित बी.के. पटेल (BKM) स्कूल में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित लोक दरबार में भारतीय रेलवे की ओर से अहमदाबाद मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री वेद प्रकाश वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।
लोक दरबार में बोपल, घुमा, शेल और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों तथा हाउसिंग सोसायटी के प्रतिनिधियों ने विभिन्न जनसमस्याओं और सुझावों को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के समक्ष रखा। श्री अमित शाह जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं स्थायी समाधान के निर्देश दिए।
रेलवे से संबंधित जनसुविधाओं और स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए DRM श्री वेद प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, अहमदाबाद के मेयर श्री हिशेत बारोट सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
लोक दरबार के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। जनसंवाद से जनसमाधान तक की इस प्रक्रिया में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।