नोहर: शिक्षा निदेशालय बीकानेर की टीम ने असरजाना स्कूल में परखी प्रवेशोत्सव की प्रगति
सहायक निदेशक धर्मेंद्र दनेवा के नेतृत्व में अधिकारियों ने हाउस होल्ड सर्वे और नामांकन रिकॉर्ड की समीक्षा कर डिजिटल नवाचारों पर संतोष जताया।

नोहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असरजाना में प्रवेशोत्सव गतिविधियों का निरीक्षण करते सहायक निदेशक धर्मेंद्र दनेवा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रणवीर सहू, प्रेम दूधवाल और सीबीईओ विनोद बैनीवाल।
नोहर। शुक्रवार को सघन प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर से गठित टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय असरजाना पहुँच कर प्रवेशोत्सव अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर धर्मेंद्र दनेवा, सहायक निदेशक, निदेशालय बीकानेर के नेतृत्व में टीम ने विद्यालय में जारी प्रवेशोत्सव की गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया।
विभागीय टीम द्वारा रिकॉर्ड एवं गतिविधियों की गहन समीक्षा
टीम द्वारा हाउस होल्ड सर्वे का रिकॉर्ड, अभियान की प्रगति, नामांकन प्रगति, प्रवेशोत्सव कार्ययोजना एवं प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत दिवसवार आयोजित की गई गतिविधियों की समीक्षा की गई। धर्मेंद्र दनेवा के नेतृत्व में आई इस टीम में रणवीर सहू (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक हनुमानगढ़), प्रेम दूधवाल (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक हनुमानगढ़) और विनोद बैनीवाल (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नोहर) शामिल रहे।
विद्यालय के नवाचारों और शैक्षणिक उपलब्धियों पर चर्चा
विद्यालय के प्राचार्य गौरव नागल ने विद्यालय में संचालित डिजिटल नवाचारों, बोर्ड परीक्षा परिणाम और इस सत्र में किये जाने वाले शैक्षणिक नवाचारों की जानकारी दी। अधिकारियों ने राउमावि असरजाना में प्रवेशोत्सव अभियान में किये गए नवाचारों, विद्यालय में संचालित गतिविधियों एवं नामांकन अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विद्यालय प्राचार्य ने टीम को बताया कि विद्यालय प्रशासन नामांकन वृद्धि और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति पूर्णतः सजग है।

Narendra Tiwari, Hanumangarh
नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।
