जीतो हैदराबाद के 80 जोड़े काशी और अयोध्या की चार दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए।   

जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) के हैदराबाद चैप्टर ने 80 जोड़ों को काशी और अयोध्या की आध्यात्मिक यात्रा से जोड़कर तीर्थ दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया। चार दिवसीय इस यात्रा में लगभग 160 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य सदस्यों के बीच आध्यात्मिक उन्नति, आपसी प्रेम, सेवा भावना और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना रहा।

जीतो हैदराबाद चैप्टर की ओर से आयोजित यात्रा के दौरान सदस्यों ने काशी में मां गंगा की भव्य आरती में भाग लिया और गंगा विहार का आनंद लिया। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा में काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन और भ्रमण को भी शामिल किया गया।

इसके बाद सभी सदस्य अयोध्या पहुंचे, जहां उन्हें प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन का अवसर मिला। काशी विश्वनाथ मंदिर, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और जैन तीर्थंकरों से जुड़े पवित्र स्थलों के दर्शन इस यात्रा के प्रमुख पड़ाव रहे।

यात्रा 20 अक्टूबर को हैदराबाद से काशी के लिए रवाना हुई थी। सह-संयोजक मनोज कोठारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह आयोजन केवल तीर्थ दर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि धर्म, आस्था, सेवा, एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण का भी उदाहरण बना।

यात्रा के आयोजन में जीतो हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन बी.एल. भंडारी, मुख्य सचिव राहुल सुराणा, कोषाध्यक्ष विशाल आंचलिया, निदेशक प्रभारी हितेश वाणीगोता और मंत्री सुधीर सेठिया ने प्रतिभागियों, प्रायोजकों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों तथा आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रा के संयोजक मनीष जैन और सह-संयोजक मनोज कोठारी, सुधीर कोठारी, प्रवेश जैन तथा पीयूष जैन के प्रयासों और प्रबंधन की भी सराहना की गई।

मनोज कोठारी ने बताया कि काशी विश्वनाथ और अयोध्या मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन की व्यवस्था के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से विशेष पत्र प्राप्त किया गया था। गृह मंत्रालय ने जीएमआर हैदराबाद एयरपोर्ट को इंडिगो के लिए अलग काउंटर लगाने के निर्देश भी दिए, जिससे 75 जोड़ों को विमान यात्रा के दौरान सुविधा मिली। हॉलिडे बाजार ने यात्रा के लिए फ्लाइट बुकिंग, होटल में ठहरने, मनोरंजन और परिवहन की व्यवस्थाएं संभालीं।

जीतो की ओर से हितेश, साकेत कोठारी, राघव और संगीता ने यात्रा की सफलता के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, वाराणसी के कलेक्टर, अयोध्या के कलेक्टर और तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

आयोजन में कोठारी ग्रुप, शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, टाइटल स्पॉन्सर जैन कुलपाक दर्शन, डायमंड स्पॉन्सर एग्रोमेक, हॉलिडे बाजार, श्री कल्पतरू ज्वेलर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, स्वर्णम ज्वेलर्स, अमृत चिट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिवाइन ज्वेल्स, एसएम नोवा फैब प्राइवेट लिमिटेड, सेठिया केमिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, गोल्ड स्पॉन्सर श्रीराम स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड, एनएसआर प्रीमियर इंफ्रा एलएलपी और राज पैकेजिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सहयोग रहा।

टीम काशी की ओर से मनीष जैन, मनोज कोठारी, सुधीर कोठारी, प्रवेश जैन और पीयूष बराड़िया ने योगदान दिया। वहीं, जीतो हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन बी.एल. भंडारी, मुख्य सचिव राहुल सुराणा, कोषाध्यक्ष विशाल आंचलिया, प्रभारी निदेशक हितेश वाणीगोता और सचिव सुधीर सेठिया ने आयोजन में सहयोग किया। काशी और अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ संपन्न हुई इस चार दिवसीय यात्रा ने जीतो सदस्यों को आध्यात्मिक अनुभव और सामूहिक सहभागिता का अवसर प्रदान किया।