तस्वीर में फिल्म 'द पैराडाइज' के पोस्टर पर अभिनेता नानी और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर नजर आ रहे हैं, जिसमें दूसरे सिंगल के डलास कॉन्सर्ट में लॉन्च की जानकारी दी गई है।

‘द पैराडाइज’ के दूसरे सिंगल को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। फिल्म का मोस्ट अवेटेड दूसरा गाना 28 अगस्त को डलास में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट में हजारों फैंस की मौजूदगी के बीच लाइव लॉन्च किया जाएगा। इस खास म्यूजिकल सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए नेचुरल स्टार नानी भी डलास पहुंच चुके हैं।

नेचुरल स्टार नानी ‘जर्सी’ और ‘हाय नन्ना’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार इमोशनल परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। अब वह ‘द पैराडाइज’ में बिल्कुल अलग और खतरनाक अवतार में नजर आएंगे। फिल्म 24 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

‘द पैराडाइज’ में नानी लीड रोल में हैं और यह इस साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में नानी और मशहूर डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की फिल्म ‘दसरा’ ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म के पहले सिंगल ‘आया शेर’ और टीजर ने जबरदस्त असर छोड़ा है। टीजर में एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरी दुनिया की झलक दिखाई गई है। नानी के किरदार जडाल का इंटेंस अंदाज भी सामने आया, जिसमें वह काफी रॉ और देसी अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी स्लम इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म की रिलीज को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने दूसरे सिंगल की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। ‘द पैराडाइज’ का दूसरा सिंगल 28 अगस्त को डलास में अनिरुद्ध रविचंदर के लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट में लॉन्च होगा। यह पहली बार होगा जब फिल्म के किसी गाने को हजारों फैंस के सामने लाइव स्टेज पर इस तरह लॉन्च किया जाएगा। नानी भी इस दौरान गाने के लॉन्च को लाइव देखेंगे। स्टेज पर लॉन्च के बाद गाना 29 अगस्त को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, “#TheParadise Second Single 🤩🥁🔥

ऐसा लॉन्च जैसा पहले कभी नहीं हुआ 🔥

#TheParadise का मोस्ट अवेटेड दूसरा सिंगल 28 अगस्त को डलास में @anirudhofficial के कॉन्सर्ट में LIVE लॉन्च होने जा रहा है। 🥁🔥

और इसे और भी बड़ा बनाने के लिए हमारे दगड़ ❤️‍🔥 नेचुरल स्टार @NameisNani इस बड़े म्यूजिकल सेलिब्रेशन को देखने के लिए डलास पहुंच चुके हैं। 🔥🔥

हजारों फैंस के सामने स्टेज पर पहली बार इस तरह का लॉन्च होगा और इसके बाद 29 अगस्त को गाने का DIGITAL RELEASE किया जाएगा। 🎶🔥

एक धमाकेदार ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो जाइए! 🥁🔥”

चार्टबस्टर गाने देने के लिए मशहूर अनिरुद्ध रविचंदर का ‘द पैराडाइज’ के लिए तैयार किया गया म्यूजिक पहले से ही इस साल के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले साउंडट्रैक में शामिल है। दूसरे सिंगल के लिए उनका मशहूर गीतकार कसरला श्याम के साथ कोलैबोरेशन भी खास होने वाला है। कसरला श्याम ‘दसरा’ के ‘चमकीला एंजेल्सी’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं और उन्हें ‘बलगम’ के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। ऐसे में दोनों की जोड़ी म्यूजिक लवर्स के लिए कुछ खास लेकर आने वाली है।

‘द पैराडाइज’ का टीजर और प्रमोशनल कंटेंट लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। फिल्म का गाना ‘आया शेर’ यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है और इसे 1.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ है। हजारों इंस्टाग्राम रील्स बनाई जा चुकी हैं और फैंस नानी के लुक और उनके सिग्नेचर हुकस्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं। इन सबने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत 8 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को ग्लोबल लेवल पर पहुंचाने की तैयारी के तहत मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से ‘द पैराडाइज’ को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की विजनरी अप्रोच, दमदार स्टारकास्ट और बड़े स्केल के साथ फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है।