तस्वीर में 'मिर्जापुर: द मूवी' के नए प्रोमो नजर आ रहे हैं, जिसमें बाएं ओर काले चश्मे में मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और दाएं ओर घायल अवस्था में गुड्डू भैया (अली फजल) दिखाई दे रहे हैं।


मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत की सबसे बड़ी ओटीटी फ्रेंचाइजी ‘मिर्जापुर’ की आइकॉनिक और लोकप्रिय दुनिया को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में जारी टीजर और ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने मुन्ना द प्रिंस यानी दिव्येंदु और गुड्डू द लायन यानी अली फजल के नए प्रोमो जारी कर रोमांच और बढ़ा दिया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से मुन्ना द प्रिंस यानी दिव्येंदु का नया प्रोमो साझा किया है। इसमें उनका स्वैग और पावर-पैक्ड एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। प्रोमो के साथ मेकर्स ने लिखा, “मुन्ना भैया, साक्षात A(LIVE)। बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया से मिलिए।”



मेकर्स ने यह भी बताया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिर्फ हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इसके साथ ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से गुड्डू द लायन यानी अली फजल का भी रोमांचक प्रोमो जारी किया गया है। इसमें गुड्डू पंडित का पागलपन और उनका दबदबा देखने को मिल रहा है। प्रोमो साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, “इनका जब मन करेगा आएंगे, जब मन करेगा जाएंगे। बड़े पर्दे पर गुड्डू भैया से मिलिए।”

फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मुन्ना द प्रिंस और गुड्डू द लायन के नए प्रोमो ने फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।