तस्वीर में अभिनेता अनिल कपूर मंच पर घुटनों के बल बैठकर दोनों हाथ फैलाए हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई, अगस्त 2026। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ लेकर आ रहे हैं। शो का प्रीमियर 5 सितम्बर से होगा। दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय इंटरनेशनल फॉर्मेट ‘द 1% क्लब’ अब लंबे इंतजार के बाद भारत में ‘इंडिया के टॉप 1%’ के रूप में दर्शकों के सामने आएगा। इस शो को बॉलीवुड आइकॉन और इंडिया के सबसे बड़े ‘कॉमन मैन’ अनिल कपूर होस्ट करेंगे।

यह इंटरनेशनल फॉर्मेट पहले ही नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इज़राइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे देशों में दर्शकों का दिल जीत चुका है। भारत में इसे एक ऐसे गेम शो के रूप में पेश किया जा रहा है, जो पारंपरिक क्विज़ फॉर्मेट से अलग है। इसमें इस बात से अधिक महत्व दिया गया है कि प्रतिभागी कितना जानते हैं, इसकी बजाय वे कैसे सोचते हैं।

स्टार प्लस ने हाल ही में इस शो का भव्य लॉन्च इवेंट आयोजित किया, जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े नाम और डिग्निटरीज़ शामिल हुए। इस आयोजन ने चैनल के सबसे बड़े नॉन-फिक्शन लॉन्च की भव्यता को प्रदर्शित किया। शो का फॉर्मेट लॉजिक, ऑब्ज़र्वेशन और कॉमन सेंस पर आधारित है। इसे हर उम्र के लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि दर्शक घर बैठे भी हर सवाल के साथ खेल सकें और अपने लिविंग रूम को फैमिली गेम नाइट में बदल सकें।

ग्रैंड प्रीमियर से पहले अपनी उत्सुकता साझा करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “मैं यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूँ कि इंडिया के टॉप 1% का प्रीमियर 5 सितम्बर को होगा। शो का इतना शानदार लॉन्च देखना इस घोषणा को और भी खास बना गया है।”

उन्होंने कहा, “इंडिया के टॉप 1% ऐसा शो है, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। यह आपको सरप्राइज़ करेगा और हर पल सतर्क रखेगा, क्योंकि यहाँ बात इस बात की नहीं है कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात की है कि आप कैसे सोचते हैं। हर चैलेंज आपके ऑब्ज़र्वेशन, लॉजिक, प्रेज़ेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखता है।”

अनिल कपूर ने आगे कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि घर बैठे हर कोई हर सवाल के साथ खेल सकता है और जान सकता है कि उनका दिमाग कैसे काम करता है। ऐसे पल भी आएँगे, जो आपको हैरान करेंगे, ऐसे पल भी आएँगे, जब आप अपनी पहली इंस्टिंक्ट पर सवाल उठाएँगे और ऐसे पल भी होंगे जो याद दिलाएँगे कि इंटेलिजेंस कई रूपों में होती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास इंडिया के टॉप 1% में शामिल होने की क्षमता है, तो अभी रजिस्टर करें और इस चैलेंज को स्वीकार करें।”

‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रसारण 5 सितम्बर से सिर्फ स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा, जहाँ दर्शकों को लॉजिक, ऑब्ज़र्वेशन और कॉमन सेंस पर आधारित इस फैमिली गेम शो का अनुभव मिलेगा।

Tags: