कम प्रीमियम में 10 साल का लाइफ कवर: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का नया प्लान, 3 लाख तक इंस्टेंट क्लेम

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस प्लान में 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प पेश किया है। कम प्रीमियम में अधिक सुरक्षा, 67,100 रुपए तक की हेल्थ सेवाएं, 3 लाख रुपए तक इंस्टेंट क्लेम और कंपनी के 99.3 प्रतिशत क्लेम सेटलमेंट रेशियो से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें।

Update: 2026-07-30 09:35 GMT

तस्वीर में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन राजीव अरोड़ा सूट-बूट में नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली, जुलाई, 2026: घर का लोन, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी आर्थिक जिम्मेदारियों के दौरान परिवार की वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस प्लान में 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह विकल्प उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें जीवनभर नहीं बल्कि कुछ निश्चित वर्षों तक आर्थिक सुरक्षा की आवश्यकता होती है।

कंपनी के अनुसार, हर व्यक्ति की आर्थिक जरूरतें और जिम्मेदारियां अलग-अलग होती हैं। इसी सोच के साथ पेश किए गए इस विकल्प का उद्देश्य उन ग्राहकों को कम प्रीमियम में अधिक लाइफ कवर उपलब्ध कराना है, जिनके सामने अगले कुछ वर्षों तक घर, बच्चों की पढ़ाई या बिजनेस लोन जैसी बड़ी वित्तीय जिम्मेदारियां रहती हैं।

आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस प्लान के तहत ग्राहकों को कम प्रीमियम में ज्यादा लाइफ कवर के साथ 67,100 रुपए तक की मुफ्त हेल्थ और वेलनेस सेवाएं, 3 लाख रुपए तक का इंस्टेंट क्लेम भुगतान और लाइलाज बीमारी का पता चलने पर 100 प्रतिशत राशि का भुगतान जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन राजीव अरोड़ा ने कहा कि ग्राहकों की वित्तीय जरूरतें समय के साथ बदलती रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह नया विकल्प पेश किया है, ताकि लोग अपनी सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक जिम्मेदारियों के दौरान कम लागत में बेहतर सुरक्षा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3 प्रतिशत है और वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में औसतन केवल एक दिन में क्लेम का भुगतान किया गया। इसी अवधि में कंपनी ने 1,306 करोड़ रुपए के डेथ क्लेम और 3,360 करोड़ रुपए मैच्योरिटी व सर्वाइवल बेनिफिट्स के रूप में ग्राहकों को भुगतान किया। कंपनी का कहना है कि यह नया विकल्प ग्राहकों को उनकी प्रमुख आर्थिक जिम्मेदारियों के दौरान कम लागत में वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

Similar News