अनुभव सिन्हा ने लॉन्च किया बनारस बीट, म्यूजिक के लिए बताया अपना पुराना जुनून
अनुभव सिन्हा ने अपना म्यूजिक लेबल ‘बनारस बीट’ लॉन्च किया है। उन्होंने बताया कि संगीत के लिए उनका जुनून बचपन से रहा है और इस विचार पर करीब 7-8 साल पहले काम शुरू करने की योजना बनी थी।
तस्वीर में फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा नजर आ रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने नए म्यूजिक लेबल 'बनारस बीट' की शुरुआत की है।
अनुभव सिन्हा ने अपने नए म्यूजिक लेबल ‘बनारस बीट’ को लॉन्च कर फिल्मों से आगे संगीत की दुनिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। फिल्ममेकर ने बताया कि संगीत के लिए उनका जुनून बचपन से रहा है और इस म्यूजिक लेबल का विचार उनके दिमाग में करीब 7-8 साल पहले आया था।
अनुभव सिन्हा भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक होने के साथ निर्माता और लेखक भी हैं। पिछले कई वर्षों में उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया है, जो सिल्वर स्क्रीन पर सफल रही हैं। अच्छी कहानी को परखने और उसे अपने अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए पहचाने जाने वाले अनुभव सिन्हा ने कई फिल्मों को अपने बैनर तले निर्मित भी किया है। अब उन्होंने अपने म्यूजिक लेबल ‘बनारस बीट’ के साथ एक नई शुरुआत की है।
अपने नए उपक्रम के बारे में अनुभव सिन्हा ने बताया कि ‘बनारस बीट’ का विचार लंबे समय से उनके मन में था। संगीत के प्रति अपने गहरे लगाव और इस विचार को आकार देने की शुरुआत के बारे में उन्होंने कहा, "एक बहुत दिलचस्प कहावत है कि अगर आप कुछ करना चाहते हैं और उसके लिए कुछ नहीं करते, तो वो एक सपना है, और अगर आप कुछ करना चाहते हैं और उसके लिए बहुत कुछ करते हैं, तो वो एक एंबिशन है। बनारस बीट मेरे दिमाग में और ऑफिस में करीब 7-8 साल पहले बना था। मुझे म्यूज़िक से इतना प्यार है कि 3 साल पहले मैंने म्यूज़िक सीखना शुरू कर दिया। बचपन से ही म्यूज़िक के लिए मेरा पैशन रहा है, मेरे कमरे में हमेशा म्यूज़िक बजता रहता है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने सोचा था कि मैं फिल्मों के बाहर भी म्यूज़िक बनाऊंगा यह इडिया तब करीब 7-8 साल पहले आया था, लेकिन मैं एक टीम नहीं सेट कर पाया। लेकिन यह लगभग एक साल पहले हुआ, जब मैंने कुछ कंपोज़र्स के साथ काम करना शुरू किया, पूरी टीम सेट हो गई, और अब हमने कुछ गाने बना लिए हैं।"
अनुभव सिन्हा अब ‘बनारस बीट’ के जरिए उस विचार को सामने लेकर आ रहे हैं, जिसे उन्होंने वर्षों पहले सोचा था। उनका उद्देश्य फिल्मों से आगे बढ़कर संगीत के क्षेत्र में काम करना और अपनी टीम के साथ नए गाने तैयार करना है। उनके लिए यह केवल एक नया उपक्रम नहीं, बल्कि संगीत के प्रति लंबे समय से चले आ रहे जुनून को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम है। बचपन से संगीत से जुड़े अनुभव सिन्हा अब ‘बनारस बीट’ के माध्यम से अपनी रचनात्मकता के एक और पक्ष को दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं।