स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ के पोस्टर में नजर आ रहे होस्ट अभिनेता अनिल कपूर।   

मुंबई, अक्टूबर 2026: अभिनेता अनिल कपूर के जोश, हाजिरजवाबी और प्रतिभागियों के साथ उनकी दिल छू लेने वाली बातचीत ने स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को परिवारों के लिए एक खास अनुभव बना दिया है। जियोस्टार पर लॉन्च हुए गैर-सेलिब्रिटी गेम शोज के आंकड़ों के आधार पर यह पिछले एक दशक में भारत का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो बनकर उभरा है। 19 सितंबर को शुरू हुए इस शो के पहले छह एपिसोड में ही तीन विजेता सामने आ चुके हैं। शो की शुरुआत बिजल शाह की जीत से हुई, जिन्होंने पहले ही एपिसोड में 94 लाख रुपये जीते।

शो का उत्साह केवल स्टूडियो तक सीमित नहीं है। जियोहॉटस्टार के ‘प्ले अलॉन्ग’ फीचर के जरिए अब तक 2.20 लाख से अधिक दर्शक इससे जुड़ चुके हैं। यह फीचर दर्शकों को घर बैठे अपनी सोच और समझ परखने के साथ स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी जीतने का मौका भी देता है।

बीबीसी स्टूडियोज यूके के सहयोग से बनिजय एशिया द्वारा निर्मित ‘इंडिया के टॉप 1%’ क्विज शो के पारंपरिक अंदाज को नया रूप देता है। इसमें सवालों के जवाब देने के लिए तर्कशक्ति, बारीकियों पर ध्यान, सूझबूझ और सामान्य समझ की जरूरत होती है। शो के सवाल पूरे परिवार को मिलकर जवाब तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। इस तरह टीवी देखने का समय हंसी-मजाक, आपसी मुकाबले और साथ मिलकर कुछ नया सीखने का अवसर बन जाता है।

शो को मिल रही प्रतिक्रिया पर खुशी जताते हुए अनिल कपूर ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “‘इंडिया के टॉप 1%’ को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, वह शानदार है! देशभर से लगातार संदेश आ रहे हैं और दर्शकों का यह प्यार जब आंकड़ों में भी नजर आता है, तो शुरुआत और भी खास लगती है। हमें अपने परिवार के साथ बिताए पलों और दोस्तों के साथ खेल-मस्ती का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया। अपना प्यार यूं ही बनाए रखिए!”

अनिल कपूर ने आगे कहा, “हम घर पर भी साथ बैठकर खेलते हैं! खाने की मेज पर सुनीता, सोनम और रिया भी सवालों के जवाब देने में शामिल हो जाती हैं। सोनम ज्यादातर सवालों के सही जवाब देती है। शो का होस्ट भले ही मैं हूं, लेकिन वह मुझे कड़ी टक्कर देती है! मेरे लिए सबसे बड़ी जीत यही है कि यह शो परिवारों को साथ ला रहा है और एक आम शाम को खेल और मस्ती से भरपूर बना रहा है।”

बनिजय एशिया के संस्थापक और ग्रुप सीईओ दीपक धर ने भी शो की सफलता पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “‘इंडिया के टॉप 1%’ की सफलता दिखाती है कि समझदारी, मनोरंजन और पूरे परिवार की भागीदारी को एक साथ लाने वाला फॉर्मेट कितना असरदार हो सकता है। सबसे उत्साहजनक बात यह है कि ‘प्ले अलॉन्ग’ फीचर इस अनुभव को टीवी स्क्रीन से आगे ले जा रहा है। दर्शक अब सिर्फ शो देख नहीं रहे, बल्कि खुद भी खेल का हिस्सा बन रहे हैं और इसका रोमांच देशभर के घरों तक पहुंच रहा है। दर्शकों को इतनी गर्मजोशी से शो अपनाते देखना बेहद खुशी की बात है। भारत में इसके सफर की यह तो बस शुरुआत है।”

शो में खेल के रोमांच के साथ प्रतिभागियों की कहानियां भी अपनापन और भावनात्मक गहराई जोड़ रही हैं। नदियों की सफाई के लिए बिट्टू तबाही की कोशिशें हों या मुंबई के ऑटो चालक संदीप बच्चे के सेवा कार्य, अनिल कपूर के साथ उनकी बातचीत जीत के पलों जितनी ही यादगार बन गई है।

शो की पहुंच भारत से बाहर भी दिखाई दी। जियोहॉटस्टार के मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में विस्तार के तहत ‘इंडिया के टॉप 1%’ की झलक दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई।

‘इंडिया के टॉप 1%’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। दर्शक इसे कभी भी जियोहॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

Tags: