भारत के छात्रों को मुफ्त मिलेगा SAP Learning Hub से वैश्विक करियर का अवसर

SAP Learning Hub, Student Edition के तहत भारत के पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को मुफ्त SAP लर्निंग रिसोर्सेस, विशेषज्ञ सेशंस, प्रैक्टिस सिस्टम्स और SAP Certification के दो अटेम्प्ट्स मिलेंगे।

Update: 2026-07-27 08:52 GMT

तस्वीर में एक युवक नीले और सफेद धारीदार टी-शर्ट पहने हुए खुले परिसर में लैपटॉप पर काम करता हुआ नजर आ रहा है।

मुंबई, जुलाई 2026: बदलते वैश्विक कार्यस्थल में अब केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं मानी जा रही है। कंपनियां ऐसे ग्रेजुएट्स की तलाश कर रही हैं, जो नई परिस्थितियों के अनुरूप तेजी से खुद को ढाल सकें और वैश्विक स्तर पर आत्मविश्वास के साथ काम करने की क्षमता रखते हों। इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखते हुए SAP Learning Hub, Student Edition की शुरुआत की गई है।

SAP Learning Hub, Student Edition के तहत भारत के पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को एकेडमिक वेरिफिकेशन के बाद बिना किसी सब्सक्रिप्शन शुल्क के प्रीमियम SAP लर्निंग रिसोर्सेस का मुफ्त एक्सेस उपलब्ध कराया जाता है।

इस प्रोग्राम में फाइनेंस, सप्लाई चेन, एचआर और एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए लर्निंग जर्नीज, विशेषज्ञों द्वारा संचालित सेशंस, हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस सिस्टम्स और SAP Certification परीक्षा के दो अटेम्प्ट्स शामिल हैं। यह सुविधा केवल टेक्निकल बैकग्राउंड वाले विद्यार्थियों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी एकेडमिक बैकग्राउंड के पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

SAP Learning Hub, Student Edition के माध्यम से विद्यार्थियों को कारोबार की कार्यप्रणाली को समझने और वैश्विक स्तर पर जरूरी कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भविष्य की कार्यस्थलीय चुनौतियों और अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।

SAP Learning Hub, Student Edition के प्रोग्राम मैनेजर डेविड चावियानो ने कहा, "आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में सफलता के लिए सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि यह समझ भी जरूरी है कि कारोबार कैसे चलता है। जिन विद्यार्थियों में यह समझ होती है, वे भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होते हैं।"

भारत के पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थी SAP Learning Hub, Student Edition के लिए https://learning.sap.com/free-student-edition पर रजिस्टर कर सकते हैं। यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक कारोबारी जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने और करियर के नए अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Similar News