नगर परिषद डूंगरपुर में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के कुछ पदाधिकारियों की कार्यशैली के कारण संगठन के भीतर भी नाराजगी बढ़ गई है। इसी बीच भीतरी शहर में पेचवर्क के लिए किए गए टेंडर को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया है कि यह टेंडर भाजपा जिला अध्यक्ष के परिवार के सदस्य की निशि कंस्ट्रक्शन के नाम आवंटित हुआ।

मामले में कहा जा रहा है कि भीतरी शहर में अभी सीवरेज का कार्य जारी है, जिसके कारण शहर की गलियां और मुख्य सड़कें खुदी हुई हैं। सड़कें खोदने के बाद उनके सुधार का कार्य भी सीवरेज कंपनी द्वारा ही किया जा रहा है। ऐसे में पेचवर्क कराने के औचित्य पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि इस स्थिति में पेचवर्क का कोई औचित्य नहीं बनता।

नगर परिषद के कार्मिकों की कार्यशैली को लेकर भी शहर की जनता लंबे समय से परेशान बताई जा रही है। लगातार मुख्यमंत्री तक शिकायतें पहुंचने के बाद हाल ही में हुए तबादलों के दौरान आयुक्त सहित कुछ कार्मिकों का दूरदराज स्थानांतरण कर दिया गया। बताया गया कि यह कदम आम जनता और संगठन के कार्यकर्ताओं में बढ़ रहे आक्रोश को शांत करने के उद्देश्य से उठाया गया था।

आरोप यह भी है कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने लेखाकार को रिलीव नहीं होने दिया। साथ ही कहा गया कि लेखाकार के पास नियम विरुद्ध स्टोर का चार्ज भी दे रखा था, ताकि आने वाले कथित फर्जी बिलों का समायोजन कर उनका भुगतान किया जा सके। हाल ही में यह भी सामने आने का दावा किया गया कि पेचवर्क के नाम पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ था, जबकि बिलों के भुगतान की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

समाचार में यह भी उल्लेख किया गया है कि भाजपा जिला अध्यक्ष को लेकर डीआरडीए में कार्यों से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के खुलासे भी पिछले काफी समय से सामने आते रहे हैं। इन घटनाक्रमों के बाद संगठन के भीतर भी विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं और स्थानांतरित कार्मिकों को तत्काल रिलीव करने का दबाव भी बढ़ता बताया जा रहा है। फिलहाल पेचवर्क के कार्यों को लेकर पूरे शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Sudhir jain (Dungarpur)

Sudhir jain (Dungarpur)

नाम: सुधीर जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: डूंगरपुर जिला (राजस्थान)

अनुभव: 40 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता (Beats & Coverage)

  • स्थानीय समाचार: डूंगरपुर जिले और संबंधित तहसीलों की सभी प्रकार की स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति एवं धर्म: स्थानीय व जिला स्तरीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, प्रशासनिक नीतियां और धार्मिक आयोजनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विशेष रिपोर्टिंग।
  • क्राइम एवं प्रशासन: कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई, अदालती मामले और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली की खबरें।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां, लघु उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े विषय।


शैक्षणिक योग्यता (Education)

विज्ञान स्नातक - गणित (B.Sc. Mathematics)

Next Story