पतंजलि योगपीठ के विशेष शिविर में प्रशिक्षण लेंगे निम्बाहेड़ा के चार योग शिक्षक
निम्बाहेड़ा से चार योग शिक्षक हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ रवाना हुए, जहां स्वामी रामदेव के सानिध्य में योग और आयुर्वेद का प्रशिक्षण लेंगे।
निम्बाहेड़ा से चार योग शिक्षक पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में आयोजित विशेष योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुए। महिला राज्य संवाद प्रभारी श्यामा सोलंकी के मार्गदर्शन में रवाना हुए शिक्षक स्वामी रामदेव के सानिध्य में योग, प्राणायाम, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा का प्रशिक्षण लेंगे।
प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद शिक्षक निम्बाहेड़ा एवं अपने क्षेत्र में लौटकर विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क योग शिविर आयोजित करेंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा।
दल में रेखा स्वामी, सुनीता मराठा, राजेश्वरी कुमावत और गोविन्द कुंवर शामिल हैं। वहीं दुर्ग, चित्तौड़गढ़ से व बेगू से गायत्री सोनी भी दल में सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर नवरत्न राठौड़, तारा कुमावत, रतनलाल राजोरा व कपिल सहित सभी योग साधकों ने योग शिक्षकों को मंगलमयी यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विशेष प्रशिक्षण के बाद योग शिक्षक अपने क्षेत्रों में नि:शुल्क योग शिविरों के माध्यम से योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा का संदेश आमजन तक पहुंचाएंगे।