भीलवाड़ा में वाल्मीकि महापंचायत का विस्तार, रतन लाल नकवाल बने नगर अध्यक्ष
वाल्मीकि महापंचायत ने भीलवाड़ा शहर की जिम्मेदारी रतन लाल नकवाल को सौंपी, संगठन विस्तार और नई कार्यकारिणी गठन के निर्देश जारी।
तस्वीर में भीलवाड़ा शहर के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रतन लाल नकवाल दिखाई दे रहे हैं।
भीलवाड़ा। वाल्मीकि महापंचायत सम्पूर्ण भारत ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए रतन लाल नकवाल को भीलवाड़ा शहर का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित झा के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र नकवाल द्वारा जारी की गई है।
आंबेडकर कॉलोनी, भीलवाड़ा निवासी रतन लाल नकवाल (आत्मज श्री मिश्रीलाल जी) को समाज के प्रति उनके निःस्वार्थ समर्पण, सामाजिक सोच और उत्कृष्ट सेवा भाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र नकवाल ने बताया कि वाल्मीकि महापंचायत सम्पूर्ण भारत अन्याय, शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ पीड़ित और असहाय व्यक्तियों को कानूनी एवं सामाजिक न्याय दिलाने के लिए कृतसंकल्पित है। संगठन सामाजिक न्याय के उद्देश्य को लेकर लगातार कार्य कर रहा है।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रतन लाल नकवाल को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियुक्ति के एक माह के भीतर भीलवाड़ा शहर की कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची केंद्रीय एवं प्रदेश कार्यालय को भेजें।
रतन लाल नकवाल की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।