ब्यावर थाने में सीएलजी बैठक के दौरान सिंधी समाज ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

ब्यावर। असूचंङ मेला जुलूस के दौरान माकूल सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सिंधी सेंट्रल समाज ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। समाज के अध्यक्ष मुरली तिलोकानी के नेतृत्व में शुक्रवार शाम सिटी पुलिस थाने में आयोजित सीएलजी बैठक के समापन पर यह सम्मान समारोह हुआ।

सोमवार को कृष्णा मोहल्ला स्थित झूलेलाल मंदिर से शहर में असूचंङ मेला जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के लिए सिंधी सेंट्रल समाज ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, आईपीएस वृत्ताधिकारी नरेंद्र पारीक, थानाधिकारी आशुतोष पांङे, यातायात शाखा प्रभारी रवींद्र सिंह और प्रधान आरक्षक मंगल चंद को फूलमाला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सम्मान कार्यक्रम में नगर परिषद उप सभापति दीक्षांत हरचंदानी, विनोद हरचंदानी, डॉ. नरेंद्र आनंददानी, राजा वाधवानी, जीतू वादवानी, सुरेश देवानी, शंकर जुरानी, हरी किशन तिलोकानी, राम भारती, भागचंद जैसवानी, राजकुमार जैसवानी, राजेश गिदवानी, दयाल टिलवानी और पुरुषोत्तम उत्तमचंदानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज ने मेला जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Tags: