बारां जिला कलेक्टर से होटल फेडरेशन के पदाधिकारियों की मुलाकात, पर्यटन विकास पर चर्चा
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त कलेक्टर बालमुकुंद असावा का अभिनंदन कर जिले की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर विचार साझा किए।
बारां जिला कलेक्टर कार्यालय में नवनियुक्त कलेक्टर बालमुकुंद असावा (दाएं) को भगवान श्रीकल्याण राय जी की तस्वीर भेंट करते होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के पदाधिकारी।
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा का औपचारिक अभिनंदन करते हुए जिले में पर्यटन और टूरिज्म के विकास को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को बारां के आराध्य देव भगवान श्रीकल्याण राय जी की तस्वीर भेंट की तथा साफाबंधी और माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया।
राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान, संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, संरक्षक सुरेंद्र शाहपुरा, सचिव संदीप पाड़िया, अनिल मुंदडा, बारां इकाई के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा कस्तूरी, इंटेक कन्वीनर जितेंद्र शर्मा पम्मी, कोषाध्यक्ष मुरारी राठौर, हर्ष विजय और अशफाक मयूर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान और संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों में धार्मिक, पुरातात्विक, पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। साथ ही पर्यटन और टूरिज्म को प्रभावी रोजगार के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न पहलें की जा रही हैं।
फेडरेशन के संरक्षक सुरेंद्र शाहपुरा, सचिव संदीप पाड़िया, अनिल मूंदड़ा तथा बारां इकाई के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल ने बताया कि अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के साथ क्षेत्र में पर्यटन एवं टूरिज्म से जुड़े विषयों पर विस्तृत और सारगर्भित चर्चा हुई।
यह मुलाकात जिले में पर्यटन विकास को नई दिशा देने और स्थानीय धरोहरों के संरक्षण के प्रयासों को गति प्रदान करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।