आमेट में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा उत्सव, रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
आमेट में 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा उत्सव मनाया जाएगा। रैली, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा रंग की लाइटिंग होगी।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका आमेट की ओर से 9 से 17 अगस्त तक तिरंगा उत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगरवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने और स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।
अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जमुना ने बताया कि तिरंगा उत्सव के तहत 9 अगस्त को सुबह 8 से 11 बजे तक तिरंगा रैली एवं वंदे मातरम् गायन का आयोजन होगा। 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे से नगर पालिका सहित क्षेत्रवासियों की सहभागिता से भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली जाएगी।
11 एवं 12 अगस्त को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। 13 से 17 अगस्त तक नगर पालिका कार्यालय एवं प्रमुख स्मारकों पर तिरंगा रंग की लाइटिंग के साथ देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। इसी अवधि में कार्यालय एवं भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जाएगा।
14 अगस्त को शाम 7 बजे तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं शहीद परिवारों को आमंत्रित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। 15 अगस्त को नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद स्कूल ग्राउंड में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है, ताकि तिरंगा उत्सव राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का पर्व बन सके। 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से आमेट में स्वतंत्रता दिवस समारोह की गतिविधियां व्यापक स्तर पर आयोजित की जाएंगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
