इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा

Pratahkal    05-Jul-2025
Total Views |
Nagapur.jpg
 
नागपुर। नागपुर से इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां शहर के बीचो बीच बने एक होटल में ग्राहकों को विदेशी लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया। इसके बाद एक उजबेकिस्तानी लड़की उसके पास भेजी गई। ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने अपने साथियों को बुलाया और होटल चलाने वाली महिला के साथ बात करने लगा। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह पूरा रैकेट दिल्ली से चलता था। मुख्य आरोपी विदेश से लड़कियां बुलाकर लाता था और ग्राहकों की मांग के हिसाब से उन्हें अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था। नागपुर में उजबेकिस्तान की जो लड़की मिली है, वह भी उसी दिन फ्लाइट से नागपुर पहुंची थी। नागपुर शहर के बीचोबीच बने पैराडाइस होटल में कई दिनों से एक इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां रूस, उज्बेकिस्तान सहित अन्य-अन्य देशों से लड़कियों को बुलाया जाता था और इसी होटल में ग्राहक उनसे मिलते थे। आरोपियों ने पूरा होटल ही ढाई लाख रुपये महीने के किराये पर ले लिया था। इस होटल में रुकने वाले ग्राहकों को विदेशी महिलाओं की सेवा ऑफर की जाती थी। इस बात की जानकारी नागपुर पुलिस के सामाजिक सुरक्षा विभाग को लगी। इसके बाद होटल में एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया।
 
कैसे हुई छापेमारी
 ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ने 2000 रुपये पहले जमा किये और विदेशी महिला को 5500 रुपये भेजे। इसके साथ ही उसे होटल का बिल भी अलग से दिया गया। बिल भरने के बाद पुलिसकर्मी के कमरे में उज्बेकिस्तान की 23 वर्षीय लड़की भेजी गई। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारा और होटल में सेक्स रैकेट चला रही रश्मि आंनद खत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।