कांदिवली में ज्योर्तिमय कार्यशाला का आयोजन 6 को

Pratahkal    04-Jul-2025
Total Views |

Mumbai
 
मुंबई। मुनि कुलदीप कुमार के सानिध्य में एवं मुनि मुकुल कुमार के निर्देशन में आगम मंथन ज्योतिर्गमय कार्यशाला का आयोजन 6 जुलाई को प्रातः 9 बजे तेरापंथ भवन कांदिवली में होगा। तेरापंथ महिला मंडल, कांदिवली की अध्यक्ष विभा श्रीश्रीमाल ने बताया कि इस मुंबई स्तरीय कार्यशाला में तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा एवं राष्ट्रीय महामंत्री नीतू ओस्तवाल की उपस्थिति रहेगी।
 
मंत्री नीतू दुग्गड के अनुसार कार्यशाला में जैन आगमों की उत्पत्ति, इतिहास तथा आगम समवाय : ज्ञान विज्ञान और साधना का संगम, तपस्या की वैज्ञानिक विधि एवं आत्मिक उन्नति के रहस्य विषयों पर जानकारी दी जायेगी। कार्यशाला संयोजिका भारती सेठिया नें बताया कि आगमों में वर्णित मन्त्रों से समस्याओं का समाधान, ज्योतिष के बारे में विशेष ज्ञान एवं जैन आगमों में वास्तु शास्त्र का महत्व पर मार्गदर्शन होगा। संयोजिका मधु श्यामसुखा के अनुसार मुनिश्री कुछ विशेष प्रयोग भी करवायेंगे।
 
मुख्य प्रचार सहयोगी पारसमल दुग्गड के अनुसार मुंबई का सकल जैन समाज कार्यशाला से जुड़कर आध्यात्मिक विकास करेगा। प्रचार सहयोगी राकेश सिंघवी ने बताया कि मुनि कुलदीप कुमार और मुनि मुकुल कुमार जैन आगमों के रहस्य बतायेंगे। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी भेरूदान चांदरतन दुग्गड जौहरी हैं।
 
कार्यक्रम की तैयारी में स्थानीय महिला मंडल सदस्य अनीशा कोठारी जमना धाकड़ जया सोलंकी मधु डांगी ममता दोषी मीना सिंघवी मोनिका पामेचा निशा दुग्गड़ प्रमिला पटवारी प्रतिमा पींचा प्रीति बोथरा पुष्पा बाफना रेखा पुष्पा बोहरा रेखा कोठारी संगीता कुमठ रेखा सिंघवी सरिता सेठिया सुशीला कोठारी स्वीटी बोथरा सुशील मादरेचा तारा धाकड़ के साथ दहिसर बोरीवली कांदिवली मलाड गोरेगांव जोगेश्वरी अंधेरी विलेपार्ले सांताक्रुज खार बांद्रा के अध्यक्ष चंद्रा बंब लीला मालू विभा श्रीश्रीमाल कुसुम कोठारी प्रतिमा सांखला आशा कच्छारा शशि लोढ़ा रेखा कोठारी मोना नौलखा मधुबाला कच्छारा दीक्षा हिरण पिस्ता जैन पुष्पा लोढ़ा नीतू दुग्गड मीना बापना ममता चिप्पड़ अलका बापना पूनम परमार अंकिता बडाला सुमित्रा कोठारी सीमा मेहता सरोज धाकड़ लगे हुए हैं।