महिला के वेश में चोरी करने वाला शख्स गिरफ्तार

Pratahkal    04-Jun-2025
Total Views |
mumbai
मुंबई। मालाड पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जो दिन में रेकी करता और रात में महिला के वेश चोरी की वारदात को अंजाम देता था। शातिर चोर ने मुंबई के मालाड, कांदिवली, बोरीवली और दिंडोसी इलाके में कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाके में चोरी करता था। शातिर चोर पुलिस और सीसीटीवी से बचने के लिए महिलाओं वाले कपड़े पहनता था। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता था। फिर वापस बुर्का या सूट सलवार उतारकर स्टेशन पर पहुंचता। यहां भीड़ का हिस्सा बनकर गायब वह हो जाता था। गिरफ्तार आरोपी का नाम रंजीत कुमार उर्फ मुन्ना है। जो बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है। आरोपी के पास से हीरे जड़ित 36 तोले के सोने के गहने, 1 किलो चांदी, बैंक में 13 लाख जमा, सोना पिघलाने की मशीन, घर तोड़ने के हथियार, छेनी और हथोड़ा बरामद किया है। साथ ही बिहार में जमीन खरीदने के लिए 10 लाख दिये और मालवणी में घर खरीदने के 6 लाख नगद। सभी चीजों को मालाड पुलिस ने जब्त कर लिया है। मार्च महीने से मालाड पुलिस ने शातिर चोर की तलाश कर रही थी। एक महीने तक मालाड पुलिस रेलवे ट्रैक पर सीसीटीवी सूत्रों की मदद से जांच कर रही थी। 100 से 150 सीसीटीवी की जांच करने के बाद आरोपी महिला के वेश में दिखाई दिया। पुलिस ने कहा कि जांच करने पर आरोपी मालवणी में जाता दिखाई दिया। पुलिस ने मालवणी में जाल बिछाकर आरोपी को मालवणी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से 8 केस सॉल्व किए गए हैं। पुलिस आरोपी से यह जांच कर रही हैं कि चोरी की वारदात में कितने लोग शामिल रहते थे? चोरी की वारदात को कहां-कहां अंजाम दिया गया है?