मुंबई में 227 प्रभागों के अनुसार मनपाचुनाव

Pratahkal    12-Jun-2025
Total Views |

BMC election
मुंबई।
पिछले कई वर्षों से लंबित चल रहे राज्य के बहुप्रतीक्षित स्थानीयस्वराज्य संस्थाओं के चुनाव के रास्तेअब साफ हो गए हैं। राज्य की सभीमहानगरपालिकाओं की प्रभाग रचनाकरने के संबंध में आदेश मंगलवार कोनगरविकास विभाग की ओर से जारीकिए गए हैं। इसके अनुसार मुंबईमहानगरपालिका में 227 एक-सदस्यीय प्रभाग होंगे। राज्य के ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, नवी मुंबई, वसई-विरार, पुणे, नागपूर, नासिक, छत्रपति संभाजी नगर सहित अन्य सभी महानगरपालिकाओं में चार सदस्यीय प्रभाग होंगे।
 
नगरपालिका, नगर पंचायतों की प्रभाग रचना के स्वतंत्र आदेश दिए गए हैं। आगामी अक्तूबर-नवंबर माह में मनपा, नगरपालिका, नगर पंचायतों के चुनाव की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है।
 
मुंबई सहित अ, ब और क मनपा क्षेत्रों की प्रभाग रचना के प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी संबंधित आयुक्त को सौंपी गई है जबकि ड मनपा की प्रभाग रचना की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी गई है। गौरतलब है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे के चलते अधर में लटके स्थानीय निकाय चुनाव आगामी चार महिनों के भीतर संपन्न कराने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिया है। इसके बाद स्थानीय निकाय के चुनाव कराने के लिए राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। प्रभाग रचना का यह कार्य गूगल मैप के जरिए किया जायेगा और इसमें करीब ढाई से तीन महिनों का समय लग जाएगा। प्रारूप प्रभाग रचना जारी होने तक इसे गुप्त रखने के निर्देश सभी मनपा आयुक्तों को दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के लिए हालांकि कोई समय-सीमा तय नहीं की गई है। लेकिन ढाई-तीन महिनों में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
 
मुंबई मनपा के 8 सितंबर 2022 के अधिनियम के अनुसार 227 प्रभागों के अनुसार प्रभाग रचना प्रारूप करने का आदेश जारी किया गया है।
 
अ वर्ग अंतर्गत पुणे और नागपुर, ब वर्ग अंतर्गत ठाणे, नासिक, पिंपरी-चिंचवड, क वर्ग अंतर्गत नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, वसई-विरार, छत्रपति संभाजीनगर और ड वर्ग अंतर्गत मीरा-भाईंदर, भिवंडी-निजामपुर, उल्हासनगर, पनवेल सहित कुल मिलाकर 19 महानगरपालिका में चार सदस्यीय प्रभाग होंगे।
 
प्रभाग रचना करते समयमहानगरपालिका क्षेत्रों की जानकारीरखने वाले अधिकारी, प्रभाग रचना सेसंबंधित नियुक्त अधिकारी, नगररचनाकार, संगणकज्ञ आदि कीमहानगरपालिका आयुक्तों कीअध्यक्षता में समिति बनाकर नियुक्तिकरने का अधिकार दिया गया है।महानगरपालिका आयुक्तों को प्रारूपप्रभाग रचना तैयार कर राज्य निर्वाचनआयोग की मान्यता के लिए प्रस्तुतकरनी है। उसके बाद राज्य निर्वाचनआयोग से प्रभाग रचना को मान्यता दीजाएगी। यह मान्यता मिलने के बादमहानगरपालिका आयुक्तों द्वारा प्रभागरचना प्रकाशित की जाएगी। उसकेबाद आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। वह प्राप्त होने के बाद उन परसुनवाई लेकर निर्वाचन आयोग द्वाराअंतिम प्रभाग रचना को मान्यता दीजाएगी। तत्पश्चात अंतिम प्रभागरचना प्रकाशित की जाएगी।
 
नगर विकास विभाग नेनगरपालिकाओं और नगर पंचायतोंकी प्रभाग रचना के आदेश भी निर्मितकिए हैं। 25 जनवरी 2023 केअध्यादेश अनुसार यह प्रभाग रचनाकरने का आदेश दिया गया है। यहजिम्मेदारी संबंधित मुख्य अधिकारीऔर जिलाधिकारी को सौंपी गई है।
 
महानगरपालिका
---- कुल महानगरपालिका – 27 (पूर्ववर्ती और नवीन निर्माण सहित)
---- प्रशासक नियुक्तमहानगरपालिकाएं – 23
 
नगर परिषदें
---- कुल नगर परिषदें – 248
---- प्रशासक नियुक्त और नवीन नगरपरिषदें – 248
 
नगर पंचायतें
---- कुल नगर पंचायतें – 247
---- प्रशासक नियुक्त यानी कार्यकालसमाप्त और नई नगर
 
पंचायतें – 42
----प्रशासक नियुक्त कुल नगरपरिषदें और नगर पंचायतें (248 + 42) – 290