मुंबई। भाजपा तालुका और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ऐसे में अब प्रदेशाध्यक्ष और मुंबई अध्यक्ष की नियुक्ति जून अंत तक होने की संभावना है। प्रदेशाध्यक्ष पद पर रवींद्र चव्हाण की नियुक्ति तय मानी जा रही है। हालांकि, मुंबई अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेताओं के बीच विचार-विमर्श शुरू है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व से चर्चा होने के बाद ही प्रदेशाध्यक्ष और मुंबई अध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति का निर्णय होगा, ऐसा उच्चस्तरीय सूत्रों ने बताया। मुंबई अध्यक्ष पद के लिए विधायक अमित साटम, अतुल भातखलकर, प्रवीण दरेकर आदि के नामों की चर्चा शुरू है। मुंबई सहित राज्य की स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव अक्टूबर-नवंबर तक होने की संभावना है। वरिष्ठ नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई महापालिका के चुनाव भाजपा के लिए अत्यंत प्रतिष्ठा का विषय होंगे और भाजपा का महापौर चुना जाए, इसके लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। इसलिए, मुंबई और प्रदेशाध्यक्ष पद की नियुक्ति की संभावना जून अंत तक होगी।