ऑपरेशन सिंदूर के बाद उड़ा फ्लाइट शेड्यूल; ऐसे पाएं रिफंड

"ऑपरेशन सिंदूर" के बाद कैंसिल फ्लाइट्स पर फुल रिफंड और रीशिड्यूलिंग का पूरा प्लान, जानिए एयरलाइंस की नई पॉलिसी

Pratahkal    09-May-2025
Total Views |
 

Flights Hit by Operation Sindoor Claim Your Refund 
 5/9/2025  6:33:01 PM
 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की है। इसके बाद देश में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और एहतियातन भारत सरकार ने हवाई क्षेत्र पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस फैसले का असर हवाई यात्रा पर भी देखने को मिला, जहां उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत के 27 एयरपोर्ट्स को 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक बंद कर दिया गया है।
इससे देशभर में कई फ्लाइट्स रद्द हुईं हैं और हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे में यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है क्या अब उन्हें फुल रिफंड मिलेगा? क्या टिकट दोबारा बिना चार्ज के बुक हो सकेगा? इसको लेकर अब एयरलाइंस कंपनियों ने राहत भरी घोषणाएं की हैं।
 एयरलाइंस कंपनियों की पॉलिसी क्या कहती है?
 
१ .  Air India :
 
  • 31 मई, 2025 तक की बुकिंग पर अगर यात्री खुद कैंसिलेशन करते हैं तो उन्हें फुल रिफंड मिलेगा।
  • अगर एयर इंडिया ने आपकी फ्लाइट खुद कैंसिल की है, तो आप वेबसाइट या ऐप पर जाकर 'Manage Booking' के जरिए रिफंड क्लेम कर सकते हैं।
  • रीशिड्यूलिंग का लिंक भी ईमेल के ज़रिए यात्रियों को भेजा जा रहा है, जिससे वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी फ्लाइट दोबारा शेड्यूल कर सकते हैं।
 २ .  IndiGo :
  • श्रीनगर आने-जाने वाली उड़ानों पर कैंसिलेशन और रीशिड्यूलिंग चार्ज पूरी तरह माफ कर दिए गए हैं।
  • यह सुविधा 22 अप्रैल या उससे पहले की गई बुकिंग पर लागू होगी और 30 अप्रैल तक वैध रहेगी।
  • यात्री अधिक जानकारी के लिए goIndiGo.in पर जा सकते हैं या +91 124 4973838 / 6173838 पर कॉल कर सकते हैं।
 
३ .  Spice Jet :
 
  • स्पाइसजेट ने 10 मई, 2025 तक श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, धर्मशाला आदि स्थानों से उड़ानों को रद्द करने का एलान किया है।
  • यात्री changes.spicejet.com पर जाकर अपनी बुकिंग अपडेट कर सकते हैं या 24x7 हेल्पलाइन (+91 124 4983410 / 7101600) से संपर्क कर सकते हैं।

 
ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल Ixigo ने भी की मदद :
 
Ixigo जैसे ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स ने यात्रियों को फुल रिफंड और सपोर्ट सुविधा देने का एलान किया है। वेबसाइट और ऐप के माध्यम से यात्री आसानी से रिफंड प्रोसेस शुरू कर सकते हैं।
 
यात्रियों के लिए सुझाव : 
  1.  
  2. अपनी बुकिंग का स्टेटस एयरलाइंस की वेबसाइट पर चेक करें।
  3. रीफंड या रीशिड्यूलिंग के लिए दिए गए लिंक और ईमेल नोटिफिकेशन पर नजर रखें।
  4. किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट्स या ऐप्स से ही बुकिंग या रद्दीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  5. हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके तुरंत सहायता लें, अगर ऑनलाइन पोर्टल्स से मदद न मिले।
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एयरस्पेस बंदी ने भले ही यात्रियों को असहज किया हो, लेकिन एयरलाइंस और ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियां फौरन मदद के लिए सामने आई हैं। यात्रियों को चाहिए कि वे घबराएं नहीं और इन घोषित पॉलिसी के अनुसार अपनी अगली योजना बनाएं।